Translate

ई-गवर्नेंस को लेकर स्टेट टीम ने गिरिडीह जिले के तेलोडीह पंचायत का किया दौरा।

ई-गवर्नेंस एवं डिजिटल पंचायत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्टेट ई-गवर्नेंस टीम ने गिरिडीह जिले के तेलोडीह ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पंचायत में संचालित डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेंस व्यवस्था एवं पंचायत स्तर पर उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान टीम ने पंचायत में डिजिटल सेवाओं के माध्यम से आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पंचायत के विकास कार्यों तथा ई-गवर्नेंस से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। टीम ने पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों तक सरकारी सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर भी जानकारी ली।राज्य स्तरीय समीक्षा टीम में 

श्री अनुपम उपाध्याय सीनियर मैनेजर ,CSC e - governanace services India ltd.

अविनाश कुमार ,स्टेट प्रॉजेक्ट हेड , डिजिटल पंचायत,जिला परियोजना प्रबंधक रमेश कुमार ठाकुर, जिला प्रबंधक रूपेश कुमार, जिला प्रबंधक पप्पू कुमार रहे शामिल ,मुखिया शब्बीर आलम ,पंचायत सचिव शाज़िब शमीम ,डिजिटल पंचायत VLE मोहम्मद सबा अंसारी रहे उपस्थित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

टीम के दौरे का मुख्य उद्देश्य पंचायत में ई-गवर्नेंस से जुड़ी व्यवस्थाओं, डिजिटल सेवाओं और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेना तथा पंचायत स्तर पर डिजिटल प्रशासन को और बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक जानकारी प्राप्त करना था।

Post a Comment

0 Comments