तेनुघाट। तेनुघाट 1 नम्बर स्थित आश्रम परिसर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन राजू रविदास ने किया।
बैठक में समिति के विस्तार, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संरक्षक सहदेव रविदास व छोटन राम ने कहा कि समाज की एकता और युवाओं की भागीदारी से समिति को और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन विस्तार के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया तथा आश्रम के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। अंत में सभी ने मिलकर समिति को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।मौके पर कालेश्वर रविदास, गणपत रविदास,नकुल रविदास,धनंजय रविदास राजू रविदास,फूलचंद रविदास,रामकिशुन रविदास, गणेश दास, नागेश्वर रविदास, विनोद राम,मनोज रविदास,उमाशंकर राम, मुकेश राम, दिलीप रंजन आदि उपस्थित थे।



0 Comments