तेनुघाट ---- बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के भेलवाटांड में चल रहे मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या कर डी गई। वहीं अनुसंधान में आये अनुमंडल पुलिस पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया की इस हत्या की गुथी बहुत जल्द ही सुलझा ली जायेगी। वहीं बताया की बोकारो से आये सक्योड डॉग की भी जाँच में मदद ली गई, साथ ही फॉरेनसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। आगे बताया की घटना स्थल पर जो भी चीजे मिल रही उन सभी चीजों की जप्ति सूची बनाई जा रही ही है। वहीं बताया की कौशल विकास केंद्र में कुक का काम करता था और पुरलिया का रहने वाला है जिसका नाम गणेश कपरदार उम्र लगभग 45वर्ष है। हत्या की सभी पहलुओं को जाँच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गई। कौशल विकास केंद्र में रह रहे कैम्प मैनेजर संजीत कुमार सिंह ने बताया की गणेश कपरदार हमारे यहाँ दो साल से कुक का काम कर रहे थे वही जब लंच के लिये मेस में ब्रेक फ़ास्ट देखने गये तो देखा की कुक बेड के नीचे गिरा हुआ है। इसकी सुचना अपने पदाधिकारी को दिया साथ ही पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा को दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बाल के साथ आये और जाँच चल रहा है है।
वहीं इस घटना क्रम में आई ई एल थाना प्रभारी, तेनुघाट ओपी प्रभारी, कसमार थाना प्रभारी सहित पेटरवार थाना प्रभारी जाँच में लगे हुऐ है। मृतक के परिजन समाचार लिखें जाने तक नहीं पहुंचे है। गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो भी घटना स्थल पर पहुंचे और एस डी पी ओ रविन्द्र कुमार सिंह से वार्ता कर हत्या की जाँच कर जल्द उदभेद करने की बात कही और अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही।




0 Comments