Translate

तेनुघाट में क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- तेनुघाट में क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। परीक्षा में 10% से भी कम रहे उपस्थिति। कुल तीन केंद्रों में 996 में सिर्फ 104 परीक्षार्थी पहुंचे। झारखंड सरकार द्वारा रविवार को आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता की परीक्षा में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के तीनों परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति बेहद कम रही। तीनों केंद्रों पर कुल 996 परीक्षार्थियों में से मात्र 104 ही परीक्षा देने पहुंचे। तेनुघाट में रविवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तहत क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में बोकारो उपायुक्त के नेतृत्व में परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 6 बजे से शुरू हुई, जबकि सुबह 7 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से आयोजित हुई। इसके बाद द्वितीय पाली तथा तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई। तेनुघाट महाविद्यालय में कुल 312 अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र निर्धारित था, लेकिन मात्र 21 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 291 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में झारखंड सहित अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया।

परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रतीक कुमार सिंह, ऑब्जर्वर छुंगरी रजक एवं रंजीत रंजन तथा पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट दीपक ठाकुर और मंगलदेव सिंह की उपस्थिति में परीक्षा संपन्न कराई गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य सीएस प्रो. श्रीकांत कुमार ने बताया कि तेनुघाट महाविद्यालय में पहली बार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के तहत क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सुरक्षा एवं पारदर्शिता के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरे तथा पुलिस प्रशासन की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

केंद्रवार उपस्थिति  

1. तेनुघाट डीएवी पब्लिक स्कूल कुल 480 परीक्षार्थियों में सिर्फ 32 उपस्थित

2. तेनुघाट महाविद्यालय कुल 312 परीक्षार्थियों में 21 उपस्थित  

3. इंटर महाविद्यालय तेनुघाट कुल 204 परीक्षार्थियों में 51 उपस्थित

इस प्रकार तीनों केंद्रों में कुल नामांकित 996 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 104 यानी करीब 10.4% उपस्थिति दर्ज की गई।

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई परीक्षा  

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और दल-बल तैनात थे। कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई।

डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, तेनुघाट महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत प्रसाद और इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य बबलू सिंह ने बताया कि उपस्थिति अनुमान से बहुत कम रही। इसके बावजूद परीक्षा को पूरी अनुशासन और शांति के साथ संपन्न कराया गया। अभ्यर्थियों के अनुसार कुल 510 सीटों के लिए पर बहाली होनी है जो एक अगस्त 2024 में फॉर्म भरी गई थी।

Post a Comment

0 Comments