तेनुघाट --- डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-आई कथारा के निर्देशन में ‘डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 क्लस्टर लेबल प्रतियोगिता ’ का आगाज़ हो चुका है जिसमें डी ए वी के विविध विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में डी ए वी तेनुघाट के प्रतिभागियों ने अपना शानदार प्रदर्शन ज़ारी रखते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। विद्यालय की कबड्डी टीम अंडर -17 विजयश्री के साथ स्वर्ण पदक जीती तो वहीं खो-खो टीम अंडर-17 भी अपना ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए विजयश्री के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं वालीवॉल टीम भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीता। साथ ही योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक,अंडर-14 बालिका वर्ग ने रजत पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रकार प्रतिभागियों ने 28 स्वर्ण, 10 रजत एवं 12 कांस्य पदक सहित कुल 50 पदक जीतकर डी ए वी तेनुघाट की झोली पदकों से भर दिया। इस उपलब्धि से प्रसन्न विद्यालय परिसर में सभी प्रतिभागियों के सम्मान में प्रातः प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने प्रतिभागियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल प्रदान किया तथा खेल-परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासित रूप से खेल-कूद एवं पठन-पाठन में भाग लेना चाहिए। साथ ही खेल शिक्षक सूरज कुमार, रिफत परवीन के कुशल मार्गदर्शन की सराहना करते हुए एस्कॉट शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त की। इस अवसर पर योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ शंकर दे, हलधर महतो, द्रविण कुमार, देवराज रॉय, लक्ष्मी गुप्ता, मो. असगर अली, सपन दे, अमित कुमार, संदीप कुमार, चिन्मय धर, काजल कुमारी, ख़ुशबू कुमारी, राम पुकार एवं समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।



0 Comments