Translate

गिरिडीह जिले के गांडेय में फर्जी आरटीओ चालान बनाकर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 
गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र से फर्जी आरटीओ चालान बनाकर लोगों से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना एवं गांडेय थाना की संयुक्त टीम ने की। वंही पुलिस के अनुसार, गांडेय थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्णडीह स्थित एक किराये के मकान में बैठकर आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को फर्जी आरटीओ चालान भेजते थे। इसके अलावा आरटीओ ऑफिस एवं डॉक्टर के नाम पर अपॉइंटमेंट बुकिंग का झांसा देकर भी साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था ।इन गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैफ अंसारी (21 वर्ष) और इरशाद अंसारी (19 वर्ष), दोनों निवासी बड़कीसरैया, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 1 आई-पैड और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 22/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई साइबर थाना प्रभारी पु.नि. रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने गांडेय थाना पुलिस एवं पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल के सहयोग से की गई।

Post a Comment

0 Comments