Translate

सालुजा स्टील एंड पावर प्रा. लि. के मुख्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन।

गिरिडीह: सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सालुजा स्टील एंड पावर प्रा. लि. के मुख्यालय में आज  रोटरी क्लब, गिरिडीह के सहयोग से भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सालुजा ग्रुप के चेयरमैन  अमरजीत सिंह सालुजा ने कंपनी के निदेशक  तरणजीत सिंह सालुजा तथा रोटरी क्लब, गिरिडीह के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर  अमरजीत सिंह सालुजा ने कहा कि "रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने से बड़ा कोई पुण्य नहीं हो सकता। सालुजा समूह भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं मानव कल्याण के कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।"

शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 85 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रोटरी क्लब, गिरिडीह के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन एवं सचिव रोटेरियन बलविंदर सिंह सालुजा ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुफस्सिल थाना से थाना प्रभारी  श्याम कुमार एवं  संजय  भी उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

शिविर की सफलता में रोटरी क्लब के सदस्यों रोटेरियन सिद्धार्थ जैन, आशिका जैन, तरणजीत सिंह सालुजा, गुरप्रीत कौर, रश्मि कालरा सालुजा, बलविंदर सिंह सालुजा, हरिंदर सिंह मोंगिया, गुरविंदर सिंह सालुजा, सत्यदीप सिंह, राखी कोहली, सुरप्रीत सिंह सालुजा, वैभव शाहबादी, जोरावर सिंह सालुजा, रमनप्रीत कौर, गीत कौर सालुजा, अंकित जैन तथा समीर सरावगी की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग सराहनीय रहा।

रक्तदान शिविर के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ रोटरी क्लब के सदस्यों एवं कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा लगभग 150 सागवान (टीक) के पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। तेज बारिश के बावजूद रोटेरियनों का सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

यह आयोजन मानव सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सालुजा स्टील एंड पावर प्रा. लि. एवं रोटरी क्लब, गिरिडीह की साझा प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Post a Comment

0 Comments