


नई दिल्ली :संसद के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध दर्ज कराने के लिए बुधवार को काले परिधान पहनकर संसद परिसर में प्रवेश किया झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के फ्लोर लीडर एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बावजूद इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। हाल ही में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ है, जिसके कारण वे व्हीलचेयर की सहायता से संसद पहुंचे। इसके बावजूद उन्होंने काला परिधान पहनकर संसद की कार्यवाही में भाग लिया और विपक्ष के सामूहिक विरोध में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई विपक्षी दलों का कहना है कि वे हाल के घटनाक्रमों और विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी निर्णय के तहत विपक्षी सांसदों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचने का फैसला लिया था डॉ. सरफराज अहमद की खराब सेहत के बावजूद संसद पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में रही। उनके समर्थकों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।


0 Comments