



लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने अपने 7 वे स्थापना दिवस के अवसर पर लायन सतेन्द्र सिंह के आवास पर चार्टर नाइट कार्यक्रम आयोजित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन तथा संचालन लायन राहुल कृष्णा ने किया l इस कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे l
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन राहुल बर्मन ने कहा कि हमारा क्लब इस वर्ष वृक्षारोपन, मेगा हैल्थ चेकअप और ट्रैफिक अवर्नेस को प्राथमिकता देगा l इस वर्ष खंडोली जलाशय के चारों ओर 1000 से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है l डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट हमेशा से सामाजिक कार्यों तथा मानव सेवा के कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाई है l क्लब के तमाम सदस्यों से आग्रह किया गया कि अपनी व्यस्तम जीवन से समय निकाल कर सेवा कार्यों में अपना अपना योगदान दें l मुख्य अतिथि लायन धर्म प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट रीजन V का एक अहम और मजबूत क्लब हैं जो अपने दायित्व को शत प्रतिशत निभाता है l इस वर्ष क्लब रीजन ही नहीं बल्कि डिस्ट्रिक्ट 322A में अव्वल स्थान पर रहेगा l सचिव लायन डॉ सुमन कुमार ने कहा कि 26 जुलाई को रीजन V के13 क्लब पदाधकारियों का स्कूलिंग तथा क्लब का पदस्थापना समारोह सेलिब्रेशन सिरसिया गिरिडीह में आयोजित किया जाएगा l पदस्थापना समारोह का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू करेंगे l इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 322A के कई पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे l कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीक़ी ने तमाम सदस्यों से आग्रह किया कि 26 जुलाई के कार्यक्रम में सभी सदस्य अपनी अपनी सहभागिता दे l इस कार्यक्रम का मेजबानी लायन सतेन्द्र सिंह ने किया l
कार्यक्रम में लायन दशरथ प्रसाद लायन सुनील कुमार लायन उदय भदानी लायन डॉ ज्ञान प्रकाश लायन डॉ दीपक कुमार लायन अरुण कुमार साव लायन राहुल कुमार लायन गौतम सागर लायन मुकेश आनंद लायन शत्रुध्न सिंह लायन रंजीत कुमार सिन्हा लायन विश्वजीत सिंह लायन गुंजन कुमार शर्मा लायन लक्ष्मीकांत साव सहित कई सदस्य उपस्थित थे l


0 Comments