*धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गोड्डा से 85 जनसेवक रांची रवाना*
जनसेवकों का बेमियादी हड़ताल रविवार को 48वें दिन भी जारी रहा। झारखंड के सभी जनसेवक 09 मई से ग्रेड पे घटाए जाने के विरोध में तथा अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में लगातर जिला मुख्यालयों में तथा राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी कड़ी में सूबे के सभी जनसेवक 15 जून से कृषि सचिवालय (नेपाल हाउस ), डोरंडा, रांची में धरना पर डटे हैं। झारखंड राज्य जनसेवक संघ के गोड्डा जिला संयोजक गौतम कुमार ठाकुर ने बताया कि नेपाल हाउस में प्रतिदिन न्यूनतम 5 जिले के जनसेवक रोस्टर के अनुसार धरना दे रहे हैं। रविवार को उक्त धरना में शामिल होने हेतु गोड्डा से लगभग 85 जनसेवक रांची के लिए रवाना हुए। गोड्डा के जनसेवक 26 जून को धरना में पुनः शामिल होंगे।जिला अध्यक्ष नंदलाल पंडित ने कहा कि हमारी मांगों पर फाइल मूव करने की बात कही जा रही है। परन्तु हम परिणाम मिलने तक डटे रहेगें। जिला सचिव राजीव साह ने कहा कि हमारी मांगें जायज़ हैं।11 वर्षों की सेवा के बाद जनसेवकों का ग्रेड पे घटाए जाने से सरकार की छवि खराब हो रही है।जनसेवकों के साथ साथ अन्य संवर्ग के कर्मी भी अपने भविष्य को लेकर सशंकित हैं। माननीय मुख्यमंत्री को शीघ्र पहल करनी चाहिए। रांची रवाना होने वाले जनसेवकों में नंदलाल पंडित, राजीव साह, आलोक कुमार, दिलान हांसदा, ब्रजेश कुमार, आदित्य प्रियदर्शी, विनोद मेहरा, गौतम ठाकुर, विकास रंजन, उषा मारंडी, रागिनी सिन्हा, अंशु प्रिया, आनंद रंजन झा, उत्तम लाहा,राजकुमार, सुमन कुमार, दिनेश सोरेन,अमित सोरेन, शैलेष ठाकुर,रूपेश शर्मा, अजय जयसवाल, बादल मारंडी, राहुल, ब्रजकिशोर, आलोक झा, इमैनुएल, राजकिरण,रविन्द्र मरांडी, चंदन ठाकुर, राघव मेहरा, सुशील मुर्मु, मुकेश मंडल, प्रीतम, सत्यम राकेश चौधरी, अनुज झा डेविड किस्कू, जनार्दन दास,,आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।


0 Comments