Translate

विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो एवम झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे 5000 से अधिक निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो एवम झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे 5000 से अधिक निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित
*राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटी है पासवा की पूरी टीम: आलोक कुमार दूबे  प्रदेश अध्यक्ष पासवा*
पासवा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने कल आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि
कल दिनांक 10 सितंबर 2023 को राज्य का सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह आर्यभट्ट सभागार मोराबादी रांची में आयोजित होगा उसे भव्य सम्मान समारोह की तैयारी के लिए झारखंड पासवा की पूरी टीम पूरी तरह से तैयार है।
आज इस तैयारी की समीक्षा और आर्यभट्ट सभागार में तैयारी का जायजा लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने कहा कि इस भव्य आयोजन में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री रविंद्र नाथ महतो मुख्य अतिथि रहेंगे। झारखंड के वित्त मंत्री माननीय डॉक्टर रामेश्वर उरांव शिक्षक सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन करेंगे। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अजीत कुमार सिन्हा एवं डीएवी मैनेजिंग कमेटी के पूर्व निदेशक एल आर सैनी इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
इसके साथ ही झारखंड के प्रत्येक जिले से पासवा के पदाधिकारी गण एवं झारखंड के प्रत्येक जिले से निजी विद्यालयों के शिक्षक गण इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।
इस भव्य आयोजन की तैयारी अपने अंतिम चरण में है।
सभागार में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था साउंड सिस्टम बैनर तथा पोस्टर की व्यवस्था रजिस्ट्रेशन काउंटर एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।
लगभग 5000 शिक्षकों ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लिया है और निश्चित रूप से कल आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में ऐतिहासिक रूप से 5000 से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी।
उन्होंने सम्मान समारोह आयोजित होने की समय सारणी को बताते हुए कहा कि सम्मानित होने वाले शिक्षकगण के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए काउंटर बनाए गए हैं तथा ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी सुबह 08:30 बजे से प्रारंभ रहेगा।
झारखंड के प्रत्येक जिले से आने वाले शिक्षकों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रातः 10:00 बजे से ही शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों से आने वाले शिक्षकों और पदाधिकारी को परेशानी ना हो इसलिए उनके भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था की तैयारी भी युद्ध स्तर पर की जा रही है।
संपूर्ण झारखंड के पासवा कोर कमेटी के सदस्य विभिन्न जिलों के पदाधिकारी गण एवं एक्टिव पासवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं जो निश्चित रूप से अविश्वसनीय है।
निश्चित रूप से यह कार्यक्रम झारखंड के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पासवा कोर कमेटी के श्रीमती सुषमा केरकेट्टा, सुश्री फलक फातिमा,रशीद अंसारी, श्री मेहुल कुमार दुबे,संजय कुमार, राशिद अंसारी मोजाहिद इस्लाम,अमीन अंसारी, फलक फातिमा, मेहूल दुबे, चारुबाला, अनिकेत कुमार , शुभम कुमार, अभाष कुमार, माणिक पाठक, मनीष पाठक, पीयूष कुमार, आशुतोष भारती, संजय तिर्की, प्रियम सिन्हा, विशाल कुमार, ऋषि कुमार, अजहर आलम, फिजा नसीम, नेहा सिंह, हीतेष कुमार, राकेश प्रजापति, काजल कुमारी, अनुष्का कुमारी, श्रुति कुमारी, आसमा,मो. उस्मान सहित संपूर्ण पासवा कोर कमेटी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments