Translate

गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय परिसर में कुटुंब न्यायालय द्वारा लंबित पारिवारिक मामलों के निष्पादन हेतू पांच दिवसीय मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया।

गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय परिसर में कुटुंब न्यायालय द्वारा लंबित पारिवारिक मामलों के निष्पादन हेतू पांच दिवसीय मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया। 

गिरिडीह ---- माननीय उच्च न्यायालय झारखंड रांची निर्देशानुसार कुटुंब न्यायालय गिरिडीह एवं अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय गिरिडीह में लंबित पारिवारिक मामलों के निष्पादन हेतु विशेष मध्यस्था अभियान का आयोजन 11 /9 /2023 से 15/ 9/ 2023 तक मध्यस्था केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के परिसर में किया गया । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि इस विशेष मध्यस्था अभियान में प्रशिक्षित मध्यस्थों को प्रतिनियुक्त किया गया। इस पांच दिवसीय विशेष मध्यस्था अभियान कार्यक्रम में माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय गिरिडीह अरविंद कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अजय कुमार श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अभियान में दोनों पक्षों की सहमति से 16 वादों का निष्पादन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में न्यायालय के अधिवक्ता गण, न्यायालय के कर्मचारी गण, पारा लीगल वालंटियर एवं पक्षकारों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments