Translate

वंदे भारत ट्रेन मिलने से व्यवसायीयो मे हर्ष। :- प्रितम गाडिया

वंदे भारत ट्रेन मिलने से व्यवसायीयो मे हर्ष। :- प्रितम गाडिया
भारत की सबसे ज्यादा सुविधा जनक रेल वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने के लिए माननीय सांसद निशिकांत दुबे को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रितम गाडिया ने बधाई और धन्यवाद दिया।
श्री गाडिया ने बताया की यह ट्रेन हवाई यात्रा की तरह सुविधाओं से परिपूर्ण है।इस ट्रेन मे कुल डब्बो मे तकरीबन 700 सुविधाजनक सीट है।और यह जसीडीह से कोलकाता और पटना की दुरी महज 3 घंटे मे पूर्ण करेगी।
संताल के व्यवसायीयो मे इस ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी सांसद को धन्यवाद दे रहे है।
संताल परगना के फैडरेशन के सदस्य आलोक मल्लिक, अरुण गुटगुटिया, गोड्डा चेबर के सदस्य संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments