@GopalSh93408187
झारखंड/ साहेबगंज
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड द्वारा खेलो झारखंड अन्तर्गत 03 से 06 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय एस.जी.एफ. आई.कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम,मेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स, रांची में संपन्नराज्य स्तरीय कबड्डी मुकाबले में साहेबगंज जिले की बालिका अंडर 14 वर्ष 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लौटी चैंपियन टीम ।
14 वर्ष बालिका में पोखरिया एस.ओ.ई.विद्यालय. वहीं बालिका 19 वर्ष में +2 कोदरजन्ना उच्च विद्यालय ने फाइनल जीता।
जिले की विजेता टीम बस द्वारा साहेबगंज लौटने पर नेता जी सुभाषचंद्र बोस चौक पर बालिकाओं को फुल माला बुके, अंग वस्त्र देकर,बैंड बाजा, डी जे धुन के साथ स्वागत किया गया। पुनः विजयी जुलूस के रूप में विजय टीमों के सदस्यों पर पुष्प वर्षा के साथ, बैंड बाजा एवम डी जे की धुन पर नाचते गाते कालेज रोड,स्टेशन होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुआ।
कबड्डी में जिले को दोहरा खिताब पहली बार मिला।
इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान, ज़िला शिक्षा परियोजना के ए.पी.ओ मनोज कुमार,ए.डी.पी.ओ आशीष कुमार,ज़िला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश यादव,कबड्डी सचिव मनोज कुमार, पोखरिया की प्रधानाध्यापिका सुमना राय, शिक्षक मनोहर शर्मा,खेल प्रशिक्षक योगेश प्रसाद,खेल शिक्षक बिरेंद्र कुमार, बमबम कुमार, निमाई चौधरी,ज्योति लिंडा टीम मैनेजर सोनेलाल मंडल समेत शहर वासी उपस्थित रहे।




0 Comments