"मेरा माटी - मेरा देश" कार्यक्रम के अंतिम चरण विभिन्न क्षेत्रों से संकलित मिट्टी को मुख्य कलश मे संग्रहित किया गया
गिरिडीह ----- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "मेरा माटी - मेरा देश" कार्यक्रम के अंतिम चरण मे सभी जगहों से संकलित की हुई मिट्टी को शुक्रवार को गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय परिसर मे आयोजित कार्यक्रम के तहत गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत दो प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों से संकलित मिट्टी को आज मुख्य कलश मे संग्रहित किया गया। बताते चले को इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर पूरे देश भर में चलाया जा रहा है।
पूरे प्रदेश से संग्रहित मिट्टी को आगामी 28 अक्टूबर को रांची पहुंचाया जाएगा, वहां से दिल्ली भेजा जाएगा । जहां अमृत उद्यान में देश के वीर शहीदों के सम्मान मे किए जाने वाले वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में उपयोग में लाया जाएगा। इस अवसर पर गिरिडीह एवम पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से संकलित मिट्टी को यहां कार्यक्रम में लाया गया था। बताया गया की पिछले एक महीने से भाजपा के नेता कार्यकर्ता टोली बना कर स्वतंत्रता सेनानी, वीर शहीदों के घर जाकर उनके आंगन के मिट्टी को प्राप्त किया। जहां आम जनता ने भी स्वेच्छत से बढ़चढ़ सहयोग किया। पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मे गिरिडीह विधानसभा के प्रमुख नेतागण एवम कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। मौके पर कई लोगों ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के निमित चर्चा किया।
पूर्व विधायक श्री शाहाबादी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने का काम किया है। देश भर में यह कार्यक्रम एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। देश के किसी भी क्षेत्र, किसी भी भूभाग का हो वीर बलिदानी अमर वीरों के सम्मान के इस कार्यक्रम से देशभर के लोग जुड़े।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को पूरे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न किया गया । इसके लिए उन्होंने इस कार्य में लगे सभी नेता, कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
कहा कि यह मिट्टी यहां से रांची जायेगा और फिर वहां से दिल्ली ले जाया जाएगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता चुन्नुकांत, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, विनय सिंह, प्रो विनीता कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सेठ, शालिनी वैशिख्यार, कन्हैया ओझा आदि लोगो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया, वहीं कार्यक्रम प्रभारी संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आज के इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, जिला परिषद अध्यक्षा मुनिया देवी, कार्यक्रम प्रभारी संजय सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता चुन्नुकांत, अनूप सिन्हा, छोटू खान, सुभाष चंद्र सिन्हा, विनय सिंह, सुनील पासवान, कनैहया ओझा, विजय सिंह, कोलेश्वर वर्मा, सदानंद राम, अजीत राम, पवन शर्मा, अशोक केशरी, प्रकाश दास, सुरेश मंडल, शालिनी वैशिख्यार, विनीता कुमारी, संगीता सेठ, रामबाबू साव, बबली साहा, गुड़िया देवी, फूलो देवी, संदीप दंगायच, समीर दीप, हरमिंदर सिंह बग्गा, ज्योतिष शर्मा, उत्तम लाला, राजेश गुप्ता, प्रदीप राय, गोपाल विश्वकर्मा, गंगाधर दास, रविंद्र मंडल, सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, शंकर पंडित, धीरज पांडेय, गोविंद तुरी, पंचानंद वर्मा, इनोद साव, संतोष गुप्ता, सुरेश,गुप्ता, हब्लू गुप्ता, अरुण गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे।




0 Comments