Translate

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन 18 जनवरी 2024 को मंडल अस्पताल धनबाद के सामने धरना प्रदर्शन करेगा I

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन 18 जनवरी 2024 को मंडल अस्पताल धनबाद के सामने धरना प्रदर्शन करेगा I

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,धनबाद को मेडिकल से संबंधित विभिन्न समस्याओं,कमियों और खामियों से युक्त एक मांग पत्र सौंपा जाना है
 धनबाद, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन  के अपार महामंत्री सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन ने पटना में 10 दिसम्बर'2023 को आयोजित ईसीआरकेयू के त्रैवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों के आधार पर दिनांक 18 जनवरी'2024 को  सुबह 10 बजे से धनबाद मंडलीय अस्पताल के समक्ष ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कर्मचारी यूनियन के धनबाद मंडल के सभी शाखा के सभी प्रतिनिधियों का संयुक्त प्रदर्शन किया जाना निर्धारित किया गया है। 
                             इस दिन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, धनबाद को मेडिकल से संबंधित विभिन्न समस्याओं, कमियों और खामियों से युक्त एक मांग पत्र सौंपा जाना है I यूनियन के मीडिया प्रभारी एन के खावस ने बताया कि इस मौके पर धनबाद मंडल के 14 शाखा के प्रतिनिधि को भाग लेंगे जिसमें विशेष रूप से धनबाद शाखा वन के बीके दुबे,शाखा दो के सोमेन दत्ता,लाइन शाखा के नेताजी सुभाष,पाथरर्डीह के बीके साहू और कतरास के इंद्रमोहन उपस्थित रहे
              ‌‌‌

Post a Comment

0 Comments