Translate

झारखंड में अभी और सतायेगी ठंड, इस दिन से मिलेगी राहत…

Ranchi : राजधानी रांची में अच्छी धूप खिली हुई है। लेकिन साथ में ठंडी हवाएं भी बह रही है। झारखंड में बीते 3-4 दिनों में पारे में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में कई जिले ऐसे है जिनका न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। सबसे कम गुमला का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। 16 जनवरी तक सुबह कोहरा रहेगा। मकर संक्रांति पर मौसम साफ रहेगा। वहीं 17-19 जनवरी तक राज्य में कही-कही बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले 5 दिनों में ठंड और परेशान कर सकती है। 20 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। 20 के बाद से ठंड से राहत मिल सकती है।

Post a Comment

0 Comments