Translate

शशि शेखर सिंह कनिय विधुत अभियंता के स्थानांतरण पर विदाई समारोह

 दरभंगा 

कनिय विधुत अभियंता के स्थानांतरण पर विदाई समारोह।


कर्मीयो ने पाग चादर व अंग वस्त्र एवं अन्य सामग्री देकर कनिय विधुत अभियंता शशि शेखर सिंह को दिया विदाई!   

दरभंगा ग्रामीण सिंहवाड़ा सबडिवीजन अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा जाले में बिजली विभाग के कनिय विधुत अभियंता शशि शेखर सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया!


कार्यक्रम में सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार, सिंहवाड़ा सब-डिवीजन के पुर्व सहायक विधुत अभियंता राजेश कुमार,सहायक कार्यपालक मुकुंद चौधरी,मनीष कुमार सहित क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग सामिल हुए! 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक विधुत अभियंता जिकेश कुमार ने कहा की कनिय विधुत अभियंता शशि शेखर सिंह की कार्यशैली काफी अच्छी रही है





वहीं कैशर जिलानी ने सम्बोधित करते हुए कहा जेई शशि शेखर सिंह सर हमेशा ग्रामीणों की सेवा के लिए तत्पर रहे हैं। किसी भी समस्या को फोन के जरिए सुचना देने पर तुरंत निष्पादन करने का काम करते रहे इसी लिए इनके विदाई समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए हैं। 

वहीं सहायक कार्यपालक मुकुंद चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जेई सर के साथ काम करने से हमलोगों को बहुत अनुभव हुआ है बहुत कुछ सीखने को मिला।

     विदाई समारोह में मोहममद कैशर जिलानी,मोहम्मद ताज,मोहम्मद शहाबुद्दीन व फ्रेंचाइज़ी मोहम्मद इमरान,शिव चंद्र झा, संतोष, शुशील,तौशिफ रजा,रौशन,बृज बिहारी, सद्दाम, सुधीर, नंदलाल व मानवबल सुरेन्द्र ,डेव, शुशील,सुनिल प्रसाद,फुल बाबू,हिरा,मंजित,प्रेम चंद्र सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित हुए। 

               दरभंगा से सरफराज की रिपोर्ट 


Post a Comment

0 Comments