बीजीएच में घायलों का उपायुक्त ने जाना कुशल-क्षेम, बेहतर इलाज को दिए निर्देश
===================
रामनवमी पर्व के दौरान खेतको में हुई घटना का मामला, एसडीओ बेरमो को दिया जांच का आदेश
===================
शुक्रवार को खेतको में हुई घटना को लेकर शनिवार को उपायुक्त (डीसी) श्री आजय नाथ झा ने संज्ञान लेते हुए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) पहुंचकर घायलों का कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने भर्ती घायलों (मिथिलेश ठाकुर, अनिल रविदास, गुलाब चंद्र दास, मदन कुमार नायक, शुभम कुमार दास एवं रूद्र दास) से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सा पदाधिकारियों से विस्तृत विवरण प्राप्त किया। सभी स्वस्थ्य है एवं छोटी - मोटी उपचार जारी है।बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
उपायुक्त ने ईलाजरत चिकित्सकों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो और सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी घटना
घटना के दौरान जिला प्रशासन की त्वरित एवं एहतियाती कार्रवाई के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रशासन ने तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सभी घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया।
जांच के लिए टीम गठित
घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गई है। टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
स्वस्थ होकर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी को चढ़ाएं लड्डू
उपायुक्त ने उपचार के बाद स्वस्थ होने पर सभी घायलों को भगवान श्री राम एवं हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं और इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए दूसरे को भी जागरूक करें। कहा कि, प्रशासन अगर कोई दिशा - निर्देश जारी करता है, तो उसका अक्षरशः अनुपालन जरूरी है। इसके पीछे आमजनों की सुरक्षा - उनका हित छुपा होता है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और शांति एवं सहयोग बनाए रखें। जानकारी हो कि, कल पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में रामनवमी जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आ जाने से 06 लोग हल्के रूप से घायल हो गये थे।








0 Comments