Translate

आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट मुकेश मछुवा के अध्यक्षता मे 35 बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बि एल ओ पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ संयुक्त बैठक की गई |







मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट । आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो, तेनुघाट मुकेश मछुवा के अध्यक्षता मे 35 बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बि एल ओ पर्यवेक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ संयुक्त बैठक की गई | उक्त बैठक मे पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, के द्वारा जारी दिशा निर्देश को सभी राजनीतिक दलों से आए कार्यकर्ताओं को बताया गया।35 बेरमो विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र के पुनर्गठन (राशनलाइजेशन) से संबंधी प्रस्ताव पर आयोग की सहमति प्राप्त हो गई है| जिसके बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया |बी एल ओ के द्वारा घर -घर स्टिकर चिपकाया जा रहा है , विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि पात्र प्रत्येक नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके। यह कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया जाना जिसके बारे मे विस्तार से बताया गया ।

उपस्थित बि एल ओ सुपरवाइजरों को (ए एस डी डी) मतदाताओं के आवास पर जाकर सूक्ष्म से सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। विभाग द्वारा दी गई साइट में प्रदर्शित हो रहे डी एस ई को यथाशीघ्र जांचोंप्रांत निस्तार करने का निर्देश दिया गया |उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि बूथ लेबल एजेंट - 2 की नियुक्ति कर निर्वाची पदाधिकारी को सूची अवश्य उपलब्ध कराएं।

Post a Comment

0 Comments