मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट । वीर शहीद बिनोद यादव की शहादत दिवस आज तेनुघाट स्थित बस पड़ाव के पास बने उनकी प्रतिमा स्थल के पास मनाया गया। यादव शक्ति संगठन के बैनर तले भव्य शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित कि गई।जिसमें सी आर पी एफ 26 बटालियन डिप्टी कमांडेंट अरबिंद कुमार और सब इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के सी आर पी एफ के दर्जनों जवान उपस्थित हो कर को सलामी दी उनकी शहादत को नमन कर याद किया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो ने कहा 4 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में बिनोद यादव को शहादत हुई थी।उस समय तत्कालीन झारखंड के मुख्य मंत्री के द्वारा घोषणा की गई थी कि शहीद परिवार को आवास बनाने हेतु जमीन और एक पेट्रोल पम्प आवंटन कराया जाएगा, ताकि शहीद परिवारों को आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। परन्तु वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक शहीद परिवारों सरकार द्वारा घोषित लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा इस मंच के माध्यम से जिला उपायुक्त एवं सरकार अनुरोध करते है कि शहीद परिवार को आवास बनाने हेतु जमीन और एक पेट्रोल पम्प जल्द से जल्द आवंटन कराया जाए, और शहीद परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।आगे बताते चलें कि शहीद बिनोद यादव
बोकारो जिला के घरवाटांड़ पंचायत के निवासी है जो 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में सी आर पी एफ बल के रूप में 74 बटालियन में शामिल थे। अचानक सी आर पी एफ कैंप नक्सली द्वारा हमला में शहीद हो गए थे।सी आर पी एफ के अधिकारियों अतिथियों द्वारा शहीद बिनोद यादव के परिजनों को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया तथा उनकी आदम कद बनी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित माल्यार्पण किया गया।
विशेष अतिथि के रूप शामिल हुए जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, माला कुमारी,पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह,कुलदीप प्रजापति, पच्चू यादव,मिथुन चंद्रवंशी,दयाल यादव,दीप चंद यादव,हेमू यादव,राजकुमार यादव,सूरज यादव इनके द्वारा भी संबोधन किया गया।मंच संचालन बिनोद यादव के द्वारा किया गया।मौके पर यादव शक्ति सेना संगठन के सभी सदस्य सहित राजेंद्र यादव,भास्कर,रोहित,कैलाश,रवि, लालचंद, प्रदीप,टिंकू,मनोज अजय,बासुदेव श्रीकांत संजय यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।











0 Comments