Translate

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा तेनुघाट कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की गई। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा तेनुघाट कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की गई। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि पिछले माह अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों का बेहतर कार्य रहा है । मार्च के महीनों काफ़ी त्यौहार को देखते हुए बिना किसी अप्रिय घटना घटित के शांति पूर्ण तरीके से किए गए कार्यों पर सभी को बधाई दी है। आगे उन्होंने बताया कि

मासिक आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। तथा लंबित कण्डों को लेकर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने अपने थाना क्षेत्रों लगातार ग़स्ती बनाए रखे। साथ ही सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है महिला उत्पीड़न के मामले में दर्ज कण्डों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करें।

Post a Comment

0 Comments