Translate

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने महिलाओं को किया सम्मानित।

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने महिलाओं को किया सम्मानित। 

 

गिरिडीह ---- लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट ने गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आज गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा सावन महोत्सव का कार्यक्रम साहू समाज भवन में रखा गया था। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने इस संगठन के कुछ महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ की महिला सदस्यों ने वर्षभर महिला उत्थान और सामाजिक कार्य कार्यों में अहम भूमिका निभाई है । इसलिए कल्ब उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है जो सामाजिक कार्यों को करती है तथा वैसे संगठनों को सम्मानित करती है। जो सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश, क्लब निदेशक लायन डॉ ज्ञान प्रकाश, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, कल्ब प्रशासक लायन विकास गुप्ता, क्लब चेयर पर्सन लायन राहुल बर्मन उपस्थित थे। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा की हमारा समाज लायंस क्लब को धन्यवाद देता है जो हमारे लोगों को सम्मानित कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments