Translate

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना खेलो झारखंड के तहत् जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी मैदान में हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी प्राण महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद द्वारा बच्चो का शारीरिक विकास तो होता ही है साथ ही बच्चे मानसिक रूप से मजबूत भी होते हैं  साथ ही बच्चों में अनुशासन ,नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है तथा उनका समाजीकरण भी होता है। कार्यक्रम में उपस्थित गोड्डा अनुमंडल शिक्षा पधाधिकारी सौरव प्रकाश ने बच्चो को खेल भावना से खेलने को प्रेरित किया तथा शारीरिक शिक्षको  को निष्पक्ष एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने को कहा। खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक  शपथ आशिक इलाही ने ली, रेफरी द्वारा शपथ कोमल प्रसाद साहू, प्रशिक्षकों  द्वारा शपथ अजय कुमार राय ने ली।प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी ,वॉलीबाल और एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित हुई। वॉलीबाल अंडर 14 बालिका टीम की विजेता कन्या मध्य विद्यालय गोड्डा रही।अंडर 14 वॉलीबाल बालक वर्ग  में उत्क्रमित उच्च विद्यालय नारायणपुर महागामा रही। कबड्डी  अंडर 14 बालक वर्ग का खिताब उच्च विद्यालय मेहरमा ने जीता।कबड्डी अंडर 14  बालिका वर्ग का खिताब बोआरीजोर रही ।प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक  शिक्षा शिक्षक अनुपम मिश्रा, किशोर कुमार,संजय सोरेन ,संजीव रंजन,रवि सिंह,विनय सिंह,नीरज सिंह,जय शंकर सिंह शेखर कुमार संजीव तिवारी,कुमार  गौरव,गौतम कुमार,सुशील सिंह ,राजेश पांडेय, के पी साहू ,महानंद यादव,अशोक यादव,रंजन यादव,अनंत यादव,ब्रह्मदेव यादव,सनी भारती,सुशील दास ,रवि रंजन,अनिल हांसदा,जहिर अब्बास  पिंकी गुप्ता लीना सोरेन पूजा कुमारी,सोनी कुमारी ने अपना अहम योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments