Translate

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस,गोड्डा में हर क्षेत्र में बच्चों के विकास से काफी उत्साहित हैं,सभी बच्चे और अभिभावक।


स्कूल ऑफ एक्सीलेंस,गोड्डा में हर क्षेत्र में बच्चों के विकास से काफी उत्साहित हैं,सभी बच्चे और अभिभावक।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गोड्डा में CBSE कोर्स लागू हो गया है। अंग्रेजी: माध्यम से पढ़ाई से बच्चे काफी उत्साहित हैं। प्रार्थना सभा से ही बच्चों का उत्साह देखने लायक होता है। *शारीरिक शिक्षा शिक्षक द्वारा प्रार्थना सभा में कराये जा रहे मनोरंजन क्रिया, व्यायाम से बच्चे काफी प्रसन्नचित रहते हैं। संपूर्ण कार्यक्रम, हर्ष जोहार जैसे मनोरंजक कार्यक्रम से बच्चे काफी खुश नजर आते हैं। जिससे बच्चो के पठन-पाठन पर सकारात्मक प्रभाव नजर आ रहा है। Smart class का उपयोग भी बच्चों के पठन पाठन पर पूर्ण सकारात्मक परिणाम दे रहा है। विज्ञान, गणित भाषा सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई प्रोजेक्टर के माध्यम होने से बच्चे काफी रोमांचित है। और पठन-पाठन में काफी अभिरुचि ले रहे हैं।*
*विज्ञान के विषय में प्रयोगशाला में प्रतिदिन प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन प्रयोगशाल में प्रायोगिक सामग्रियों का प्रदर्शन प्रयोगशाला में प्रयोगिक सामग्रियों का रखरखाव, लक्ष्य प्रायोगिक गतिविधियों में ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजन सिद्ध हो रहा है। ICT Lab का भी उपयोग काफी महत्वपूर्ण है। कम्प्युटर का उपयोग करने से बच्चे काफी खुश नजर का रहे। सामान्य शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा का भी विकास हो रहा है। तथा बच्चे काफी अभिकचि भी ले रहे हैं।*
*सांस्कृतिक कार्यकमों में भी इस विद्यालय से प्राईवेट विद्यालय काफी पीछे छोड़ रहे हैं। आयुष्मान भारत के तहत विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम पर किया गया  रोल प्ले पर इसकी रोकथाम के लिए शपथ भी लिया। लोक नृत्य पर Folk Dance में बच्चियों द्वारा किया गया नृत्य प्रथम स्थान पर आया तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।*
*खेलकूद में यहाँ के बच्चे और बच्चियाँ काफी  अव्वल दर्जे का प्रदर्शन कर रहे हैं। फुटबॉल, कबड्डी, खोखो, क्रिकेट,नेटबॉल इत्यादि खेलों में (खेलो झारखण्ड के अंतर्गत) -चैंपियन बनकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।*
 *लड़कियों के आत्मरक्षा के लिए विद्यालय में ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण कि दिया जा रहा है, जो माननीय मुख्यमंत्री महोद‌य द्वारा पूरे राज्य में चलाया जा रहा है।*

*कहा जा सकता है कि, माननीय मुख्यमंत्री महोदय का शिक्षा के  क्षेत्र में मील का पत्थर साबित करने का प्रयास पर व्यर्थ नहीं है। साथ ही जिला के विभागीय पदाधिकारी भी काफी प्रयत्नशील है। बच्चों के सर्वांगीण विकास से विद्यालय अभिभावक गण भी काफी संतुष्ट दिख रहे हैं। पोषक क्षेत्रों में हर्ष  का माहोल है। विद्यालय के शिक्षकों की कार्यशीलता रंग ला रही है। Vocational Education में भी विद्यालय के बच्चे काफी रुचि दिखा रहे हैं। I.T. और मीडिया के क्षेत्र में बच्चों को Skill Development किया जाता है जिससे बच्चे आगे चलकर नौकरी एवं स्वरोजगार हेतु तैयार हो रहा है। इस में बच्चे ओद्योगिक भ्रमण से काफी लाभान्वित भी हो रहे हैं तथा काफी रुचि भी दिखा रहे हैं। अतिथिशिक्षक और on Job Training (Internships 80hours) का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments