■ मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 14 जून, 2023 को समापन किया गया,
■ इसके तहत 230 से ज्यादा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, साथ ही 11000 से अधिक लोगो ने भाग लिया एवं लगभग 7500 पम्पलेटों का वितरण किया गया
■ साथ ही लगभग 550 से अधिक आवेदन मध्यस्थता हेतु प्राप्त हुए, जिसमें 80 से ज्यादा मामलो का सफलता पूर्वक निष्पादन किया गया।
================================
बोकारो :- झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में न्याय सदन बोकारो एवं अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में दिनांक 29.05.2023 से चल रहे "मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 14 जून, 2023 को समापन किया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति तेनुघाट के सचिव, सभी मध्यस्थ, पैनल अधिवक्तागण, पुलिस अधिकारीगण, पीएलमीगण की सराहनीय भूमिका रही इस मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम में 230 से ज्यादा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 11000 से अधिक लोगो ने भाग लिया एवं लगभग 7500 पम्पलेटों का वितरण किया गया। उक्त मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगो को विधिक परामर्श दिया गया एवं लगभग 550 से अधिक आवेदन मध्यस्थता हेतु प्राप्त हुए। जिसमें से 80 से ज्यादा मामलो का सफलता पूर्वक निष्पादन किया गया। साथ ही कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए दिनांक 12.06.2023 से 16.06.2023 तक चल रहे पाँच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान मे आज दिनांक 14.06.2023 को 13 याद रखे गये थे जिसमें कुटुम्ब न्यायालय में लंबित नसीमा खातुन बनाम नसीम अख्तर के वाद संख्या OMC 288 / 2021 का सफलता पूर्वक निपटारा किया गया।
उक्त बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव सुश्री नीमा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।


0 Comments