पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में मनाई गई भाजपा के संस्थापक सदस्य राजमाता विजियाराजे सिंधिया जी की जन्म जयंती
गिरिडीह ---- भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महिला मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार को गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय मे भाजपा की संस्थापक सदस्या, त्याग एवम समर्पण की प्रतिमूर्ति राजमाता श्रद्धेय विजिया राजे सिंधिया की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के नेता एवम कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय सिंधिया जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किए एवम मिठाई बांटकर उनकी जन्मजयंती मनाया। मौके पर निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी ने अपने संबोधन मे कहा की राजमाता विजयराजे सिंधिया जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा। राजसी वैभव को किनारे कर उन्होंने देश को ऊपर रखा। उनके जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। कहा की भारतीय जनता पार्टी की स्थापना मे उनकी बड़ी भूमिका रही। उस दौरान में भी उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयास किया । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश मे नारी शक्ति अभिनंदन विधेयक लाया है । सही मायने में इस वर्ष राजमाता सिंधिया जी को यह सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित है। मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ ने कहा की राजमाता सिंधिया सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राजघराने से होने के बावजूद भी राष्ट्रधर्म को आगे रखते हुए राजनीति में आई और भारतीय जनता पार्टी जो की आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है ।उसकी स्थापना में अहम सदस्य के रूप में रही। कहा की नारी शक्ति वंदन विधेयक के प्रति सभी महिलाएं प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र लिखेंगी जिसको डाक के माध्यम से उन्हें प्रेषित किया जाएगा । इस अवसर पर यहां पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, कुसुम सिन्हा, तनुजा सहाय, गुड़िया देवी, फूलो देवी, अंजना यादव, तारा देवी, पिंकी सिंह, सोनिया कौशिक, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, यदुनंदन पाठक, संजीत सिंह, कन्हैया ओझा, अशोक सिंह, राजकिशोर साव, गोविंद तुरी, ज्योतिष शर्मा, सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, वीरेंद्र वर्मा, सुभाष साव, प्रकाश दास, संजय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री मो रियाज़, उपाध्यक्ष मो जहूर अंसारी , ओमप्रकाश गुप्ता, रंजन सिन्हा, गोपाल विश्वकर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।





0 Comments