Translate

तैलिक कल्याण समिति जिला कमेटी सम्मेलन पर किया प्रेस वार्ता

तैलिक कल्याण समिति जिला कमेटी सम्मेलन पर किया प्रेस वार्ता 

समाज को एकसूत्र में पिरोने का लेंगे शपथ 

धनबाद सांसद, बाघमारा विधायक, बड़कागांव के पूर्व विधायक सम्मेलन में करेंगे शिरकत। 

खेतको : तैलिक कल्याण समिति बोकारो जिला कमेटी द्वारा शुक्रवार को तैयारी बैठक खेतको में कार्यकारी अध्यक्ष कपिलदेव नायक के अध्यक्षता में की गई। बैठक में समिति के जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक जिला के कई पदाधिकारी सहित खेतको पंचायत के गणमान्य समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में आगामी 18 जनवरी को खेतको में होने वाला सम्मेलन पर चर्चा कि गई बैठक के बाद कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कि गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक ने कहा कि तैलिक समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए बोकारो जिला कमेटी द्वारा एक जोरदार मुहिम चलाया जा रहा है उक्त कड़ी में आगामी 18 जनवरी को खेतको के धरती में पेटरवार प्रखंड सहित खेतको आदि पंचायत कमेटी का गठन किया जायेगा। सम्मेलन में शपथ लिया जायेगा कि समाज को सशक्त, नशापान का समाप्ति, उच्च शिक्षा को बढ़ावा सहित राजनैतिक परिचर्चा कि जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि समाज सम्मेलन में निर्णय लेगा कि जो राजनैतिक पार्टी तैलिक समाज के सुख दुख में साथ रहेगा समाज उस पार्टी के साथ सहानुभूति रखेगा। समाज के लोगो में जो भी बिखराव है उसे एक मंच पर लाया जायेगा। समाज से चुने गए सांसद, विधायक पर कुछ नेताओं ने अनर्गल ब्यानबाजी कर उनका छवि धूमिल करने का जो ओछी नीति दिखा रहे है इससे समाज के लोग काफी मर्माहत है हमारे समाज के नेताओं का नाम आगे है आगे रहेगा। बताया कि सम्मेलन में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो, बाघमारा विधायक सरथ महतो, बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, जेएलकेएम नेत्री सरोज कुमारी आदि समाज के अगुवा साथी शामिल होकर समाज को गति देने का कार्य करेंगे। आगे उन्होंने बोकारो जिला के तमाम पंचायत के समाज के साथियो को सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। प्रेस वार्ता को अन्य कई पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए समाज मजबूती पर बल दिया। सम्मेलन कि तैयारी जोरो पर है। मौके पर किसुन नायक, ज्योति लाल महतो, महेंद्र नायक, खगेंद्र नायक, ज्योति लाल महतो, प्रदीप साहू, ठाकुर दास नायक, सूरज नायक, राजेंद्र प्रसाद नायक, अनुज कुमार, बैजनाथ गोराई, द्वारिका नायक, सुरेश नायक, आकाश कुमार नायक, आनंद नायक, संतोष नायक, द्वारिका नायक, लालू नायक, दिनेश नायक, संतोष नायक, मुकेश नायक, कोलेश्वर नायक, आशीष नायक, गंगा नायक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments