इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकी पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सदस्य मो. मुबारक अंसारी पर गांव की ही महिला बसंती देवी, पति चूरामन महतो ने आवास योजना की राशि 1 लाख 15 हजार रुपये फर्जी तरीके से निकाल लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बसंती देवी ने विष्णुगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार और साजिशपूर्ण बताया है। मामले में आरोपी मो. मुबारक अंसारी की पत्नी शहनाज बेगम ने भी थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रथम पक्ष द्वारा जबरन पैसे की मांग की जा रही है और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।शहनाज बेगम ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि संबंधित महिला का यह पेशा बन चुका है कि वह लोगों को
डरा-धमकाकर पैसे ऐंठती है। उन्होंने थाना प्रभारी से पूरे मामले की गहन जांच कर निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



0 Comments