Translate

बेरमो अनुमंडल पुलिस क्षेत्र के 12 थानों में खोया मोबाइल की बरामदगी में संबंधित मोबाइल के स्वामी को बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा सहित सभी थाना प्रभारी के मौजूदगी में मिलन कर मोबाइल सौंपा गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट । बेरमो अनुमंडल पुलिस क्षेत्र के 12 थानों में खोया मोबाइल की बरामदगी में संबंधित मोबाइल के स्वामी को बोकारो जिला के पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह तथा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा सहित सभी थाना प्रभारी के मौजूदगी में मिलन कर मोबाइल सौंपा गया।मोबाइल गुम होने के संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए सभी ओपी एवं थाना प्रभारियों ने मोबाइल का ट्रेस आउट कर मोबाइल का बरामदगी की थी।CEIR पोर्टल से बेरमो पुलिस की बड़ी सफलता, 36 खोए/चोरी हुए मोबाइल बरामद की गई।

बेरमो अनुमंडल पुलिस ने मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 36 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर केंद्र सरकार के सी ई आई आर पोर्टल की मदद से की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लगातार मोबाइल खोने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी बोकारो ने सभी थाना प्रभारियों को खोए हुए मोबाइल सी ई आई आर पोर्टल के जरिए बरामद करने का आदेश दिया था।आदेश के आलोक में कसमार, गोमिया, महुआडांड़, दुग्धा, जरीडीह, चन्द्रपुरा, चतरोचट्टी, बेरमो, नावाडीह, गांधीनगर ओपी और जंगेश्वर विहार थाना की पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सबसे अधिक 9 मोबाइल कसमार थाना, 5 मोबाइल गोमिया थाना और 3-3 मोबाइल दुग्धा, बोकारो झरिया ओपी, महुआडांड़, जरीडीह व चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र से बरामद हुए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, तेनुघाट में मंगलवार को बरामद सभी 36 मोबाइलों का सत्यापन कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित थानों द्वारा मोबाइल मालिकों को सूचना दी गई।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। IMEI नंबर ब्लॉक होने से मोबाइल का दुरुपयोग रुकता है और पुलिस को उसे ट्रेस करने में मदद मिलती है।

Post a Comment

0 Comments