Translate

अपहरण कांड में दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया उपकारा तेनुघाट

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर बताया की गोमिया कथारा ओपी कांड संख्या 63/26 दिनांक 11 मई 2026 धारा 115(2)/126(2)/127(2)/140(1)/14(2)/352/351(2)/3(5) बी.एन. एस. 2023 के वादी अनलिमिटेड कुमार उम्र 25 वर्ष पिता महेश प्रसाद सा. सांडी थाना मांडू जिला रामगढ़ वर्तमान पता महलीबांध थाना गोमिया कथारा ओपी जिला बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज किया गया। वहीं वादी परिजन द्वारा थाना प्रभारी कथारा ओपी को मौखिक सूचित किया गया की मेरा भांजा को ग्राम खेतको थाना पेटरवार में कही अग़वा कर बंधक बनाकर रखा गया है और भांजा के मोबाईल से ही छब्बीस हजार रूपये की मांग की जा रही है, नहीं देने पर अन्जाम भुगतने के लिये तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही दिनांक 10 मई 2026 तक पैसे नहीं देने पर हत्या करने की धमकी डी गई है। इस मामले को गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो को सूचित कर त्वरित कर्रवाई करते हुऐ ग्राम खेतको थाना पेटरवार में संदिग्ध अभियुक्त कामेश्वर यादव के घर पर छापेमारी कर बंधक बनाये गये लड़के को सकुशल बरामद किया गया। वही इस कांड में दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में उपकारा तेनुघाट भेज दिया गया। वहीं इस कांड में संलिप्त कामेश्वर यादव पिता स्व. विमल महतो और कन्हैया यादव पिता कामेश्वर यादव दोनों खेतको निवासी पेटरवार थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वहीं इस कार्रवाई में पु अ नि राजेश प्रजापति थाना प्रभारी कथारा ओपी, पु अ नि रवि कुमार चौरसिया कथारा ओपी, स अ नि नगेन्द्र दुबे कथारा ओपी सहित हजारी प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार, आमिलज्जामा और सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments