Translate

बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस प्रशासन लगातार कर रहे है भ्रमण

बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस प्रशासन लगातार कर रहे है भ्रमण

गोड्डा: 
 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में पुलिस उपाधीक्षक (मु०) जे पी एन चौधरी, अंचलाधिकारी हलधर सेठ, डीएसई दीपक कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक तथा थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार भ्रमण कर रहे है। संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए लगातार निगरानी जारी है । प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments