Translate

आरएएमपी योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


आरएएमपी योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

■ *आर.ओ. भगैया परिसर में दो बैचों के प्रतिभागियों को योजनाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गई।*

■ *उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा किया गया मार्गदर्शन।*

आरएएमपी (RAMP) योजना के तहत आर.ओ. भगैया परिसर में दो बैचों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, महिला समूहों एवं स्थानीय प्रतिभागियों को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।*

*कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र (DIC), गोड्डा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग बोर्ड के जिला समन्वयक, जिला उद्योग केंद्र के रिसोर्स पर्सन, जेएसएलपीएस के बीपीएम, जेएसएलपीएस के रिसोर्स पर्सन, झारक्राफ्ट के प्रभारी एवं आर.ओ. भगैया के कर्मीगण उपस्थित रहे।*

*कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आरएएमपी योजना के उद्देश्यों, स्वरोजगार के अवसरों, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं तथा सरकारी सहायता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।*

*रिसोर्स पर्सनों द्वारा प्रतिभागियों को उद्यम स्थापना, वित्तीय सहायता, विपणन, कौशल विकास एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।*

*कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।*

Post a Comment

0 Comments