इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोनार डैम स्थित सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय हेल्थ एंड हैप्पीनेस कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त हो गया। बीते तीन दिनों में योग गुरु श्री विनोद के द्वारा डीवीसी कर्मियों को ऊर्जावान बनाए रखने के गुर सिखाए गए। अधिकांश लोग इस भाग दौड़ भरी जीवन में अत्यधिक तनाव अनिद्रा मानसिक तनाव इत्यादि से ग्रस्त हैं लेकिन समय के अभाव में इसे नज़र अंदाज कर देते हैं। अभी के दिनचर्या में शरीर को संतुलित बनाए रखना बेहद जरूरी है. जिसके लिए विभिन्न प्रकार के योग के सिखाए गए एवं रोजमर्रा की जीवन में अपने शरीर पर भी कैसे ध्यान दिया जाय इन सवालों का क्रमवार उत्तर भी बताया गया। उत्साह से लबरेज़ तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होकर डीवीसी कर्मियों ने इस अवसर का बखूबी लाभ उठाया। समापन समारोह में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि कोनार डैम में आने वाले कुछ महीनों में बहुत सारे प्रयोग यहां के विकास के लिए होने वाले हैं जिसमें डीवीसी कर्मियों की व्यस्तता बढ़ेगी और तनाव भी बढ़ सकता. उस व्यस्तता के दौरान हम जैसे कर्मी अपने सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं तो आगे चलकर यह नुकसान देह साबित होगा. इस लिए श्री विनोद जी ने हम सभी कर्मियों को शारीरिक संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए इनका में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. आगे उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि रोज 15 मिनट का समय अपने सेहत को देना चाहिए।




0 Comments