उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 31/01/2026 को बोकारो जिला अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें जरीडीह थाना अन्तर्गत जैनामोड़-कसमार पथ पर बांधडीह के समीप अवैध रुप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर जरीडीह थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी क्रम में बालीडीह थानांतर्गत ओरियंटल स्कूल के समीप, सिजूआ पर अवैध रुप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जप्त कर बालीडीह थाना को सुपुर्द किया गया।उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू,खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे।





0 Comments