ऽ सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एस0टी0टी0, बी0टी0टी0, सहिया साथी की बैठक की गई।
ऽ सहिया साथी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करे। सिविल सर्जन बोकारो।
ऽ अबुआ स्वास्थ्य कार्ड बनाने में और प्रगति लाने हेतु कैम्प का करें आयोजन। सिविल सर्जन बोकारो।
आज दिनांक 19.05.2026 को डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों से सम्बन्धित एस0टी0टी0, बी0टी0टी0, सहिया साथी का एक बैठक सिविल सर्जन कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यता विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, आयुष्मान भारत एवं अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत e-KYC करने, आभा कार्ड बनाने तथा MDR, CDR से सम्बन्धित चर्चा की गई।
डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा सभी एस0टी0टी0, बी0टी0टी0, सहिया साथी बताया गया कि 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसके तहत सामुदाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन आप सभी के माध्यम से किया जाना है जिसमें मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में रैली, आम सभा, शपथ कार्यक्रम, समुह बैठक, राष्ट्रीय टॉल फ्री नम्बर-1800-11-2356 का व्यापक प्रचार-प्रसार करे साथ ही जो तम्बाकू के लत को छोडना चाहते हैं उन्हें तम्बाकू नशा मुक्ति केन्द्र से जोडे।
डा0 प्रसाद ने सभी को आयुष्मान कार्ड और अबुआ कार्ड में क्या अन्तर है इसके बारे में बताया गया साथ ही इसमें और प्रगति लाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।
डा0 सेलीना टुडू जिला आर0सी0एच0 पदाधिकारी द्वारा डक्त्ए ब्क्त् से सम्बन्धित विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सभी सहिया साथी को निदेशित किया गया कि सर्वाईकल कैंसर से सम्बन्धित बैक्सीन लगवाने हेतु किशोरियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। प्रखण्डवार स्थिति पर जानकारी देते हुये इसमें और प्रगति लाने पर जोर दिया गया।
आशीष डीन जिला कार्यक्रम समन्वयक सहिया के द्वारा सभी सहिया साथी, बी0टी0टी0 को जोर देते हुये बताया गया कि एन0सी0डी0 सम्बन्धित सभी कार्यक्रमों के हर पहलू पर कार्य करें, सी0एच0ओ0 से समन्वय स्थापित करें साथ ही गर्भवती महिला से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित सभी सुविधा देते हुये व रिकार्ड का संधारण अच्छे से करें।
इस अवसर पर डा0 अभय भूषण प्रसाद सिविल सर्जन बोकारो, डा0 एन0पी0सिंह उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो, डा0 सेलीना टुडू जिला आर0सी0एच0 पदाधिकारी, आशीष डीन जिला कार्यक्रम समन्वयक सहिया, अभिजीत बनर्जी जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान, जिला परामर्शी मो0 असलम, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थें।






0 Comments