Translate

बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार 14 मई को प्रेस वार्ता कर चंद्रपुरा थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटना का उदभेदन का दावा किया।

तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार 14 मई को प्रेस वार्ता कर चंद्रपुरा थाना क्षेत्रों में हुए चोरी की घटना का उदभेदन का दावा किया।

एसडीपीओ सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 10 मई को चंद्रपुरा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड गुरुद्वारा के सामने हाउस नं 492 में रात्रि 12 बजे से 2 बजे के बीच जीतेन्द्र कुमार चौधरी के घर गृहभेदन की घटना हुई, जिसमें गहने, मोबाइल फोन तथा करीब 8-10 हजार रुपए नगद चोरी हुई थी। जिसके आधार पर चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 54/2026 दर्ज किया गया, इसके पूर्व में चंद्रपुरा थाना अंतर्गत चर्च रोड स्थित घर में गृहभेदन की घटना घटित हुई थी। जिसके आलोक में चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 53/2026 दर्ज किया गया। उक्त दोनों कांडों के उद्भेदन करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी गोलू कुमार, विवेक रविदास उर्फ राहुल रविदास एवं रोहन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अग्रतर अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि चंद्रपुरा स्थित चर्च रोड में हुई ज्वेलरी एवं नगदी की चोरी (कांड संख्या 53/2026) में भी इनलोगों की संलिप्तता है। जिसमें चोरी हुई सोने एवं चांदी के सामानों के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त सामानों को पेटरवार स्थित गणेश कुमार स्वर्णकार के पास बेचा गया है। जिसे छापामारी दल के द्वारा छापामारी कर अभियुक्त गणेश कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया एवं बेची गई सोना चांदी को बरामद किया गया।

जप्त सामनों की विवरणी 

1) 420 ग्राम चांदी (चार जोड़ा पायल, एक बिछिया, एक चेन आदि)

2)10 ग्राम सोना (गलाया हुआ अवस्था)

3) आवेदक के घर से चोरी की गई ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन 

4) चार अन्य मोबाइल फोन 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता 

1)गोलू कुमार पिता शिवा गंझू निवासी बिरसा बस्ती थाना चंद्रपुरा

2 )विवेक रविदास उर्फ राहुल रविदास पिता शंकर रविदास निवासी प्रेम नगर पहाड़ी थाना चंद्रपुरा

3)रोहन कुमार पिता स्वर्गीय गोपाल चौहान निवासी प्रेम नगर पहाड़ी थाना चंद्रपुरा 

4)गणेश कुमार स्वर्णकार उर्फ विजय पिता सुरेंद्र स्वर्णकार ग्राम लुकेया थाना पेटरवार

आगे बताया कि गोलू कुमार का आठ कांडों में अपराधिक इतिहास पाया गया है।

छापामारी दल में पु अ नि विक्रम कुमार थाना प्रभारी चंद्रपुरा, पु अ नि मनीष कुमार थाना प्रभारी दुग्धा, पु अ नि श्रीनिवास कुमार सिंह ओपी प्रभारी बोकारो झरिया, पु अ नि कुंदन कुमार पासवान (अनुसंधानकर्ता) थाना चंद्रपुरा, पु अ नि अमरजीत कुमार चंद्रपुरा थाना सहित सशस्त्र पुलिस बल, एवं रक्षक राइडर दुग्धा, बोकारो झरिया, चंद्रपुरा के संयुक्त बल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments