बोकारो संगीत कला अकादमी में वार्षिक समारोह के तहत आयोजित “कलांजलि 2026” कार्यक्रम कला, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रिया रंजन तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती शुभम रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ समूह नृत्य, एकल नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कलाकारों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक संदेशों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। वहीं राग मेघ की ग्रुप प्रस्तुति में सुश्री विनिशा शंकर, गुरु श्री धनंजय चक्रवर्ती एवं अन्य विद्यार्थियों के साथ प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और सभागार तालियों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि प्रिया रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि कला और संस्कृति समाज की पहचान होती है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि संगीत और कला व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।
वहीं, श्रीमती शुभम रंजन ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मौके पर अकादमी के पदाधिकारी, कलाकार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में कला प्रेमी भी उपस्थित थे।





0 Comments