लायंस क्लब ऑफ़ इंटरनेशनल 322A के हंगर सर्विस एक्टिविटी तहत आज लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट के द्वारा गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं अधिवक्ता लिपिक व अधिवक्ता बंधुओ के बीच जिला अधिवक्ता भवन गिरिडीह के समीप सत्तू शरबत एवं शीतल जल का वितरण करने का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस नेक कार्यक्रम में लगभग 1000 से अधिक लोगों ने सत्तू शरबत एवं शीतल जल का लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता दशरथ प्रसाद ने बताया कि लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट पिछले कई वर्षों से नगर क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर मानव सेवा का कार्य करते आ रही है,साथ ही साथ आने वाला भविष्य में भी क्लब के साथियों के द्वारा सेवा कार्य हेतु काफी तत्पर हैं। वंही इस
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा का अहम भूमिका रही ,साथ ही साथ क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।







0 Comments