मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के भोलगढ़ा पानी प्लांट के पास पांच सौ के भी ए का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से जल जाने के कारण पेटरवार प्रखंड एवं कसमार प्रखंड की पानी आपूर्ति पूर्णतः ठप हो गई। बागजोबारा स्थित इंटेकवेल से लगभग 39 गांवों को हर घर नल जल योजना के तहत पानी आपूर्ति की जाती है। इस भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण पानी को लेकर परेशान हो रहे है सुबह होते ही पानी की जुगाड में लग जाते है। इंटेक वेल के ऑपरेटर राजेंद्र रजवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एस डी ओ को दे गई।



0 Comments