Translate

सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट का नाम बदलने की साजिश का पुरजोर विरोध


 सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट का नाम बदलने की साजिश का पुरजोर विरोध

* गोड्डा जिला सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर व पनदाहा पंचायत  के बीच कुम्हार टोला गांव में ग्रामीण क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट का नाम बदलकर  पोड़ैयाहाट महाविद्यालय पोड़ैयाहाट करने की चल रही साजिश का तीखा विरोध किया है।

वर्तमान प्रभारी प्राचार्य एवं सचिव (शासी निकाय इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट, गोड्डा) द्वारा इस साजिश को सक्रिय रूप से अंजाम दिया जा रहा है। विगत दिनों सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा भेजी गई जांच टीम को भी गुमराह किया गया। जांच टीम को सूरज मंडल इंटर कॉलेज का भवन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं खेल मैदान को डिग्री कॉलेज की संपत्ति बताते हुए संस्था का स्थापना वर्ष 1985 दर्शाया गया, जो पूर्णतः भ्रामक एवं तथ्यों से परे है।

इस अनुचित एवं साजिशपूर्ण प्रयास के विरुद्ध आज सामाजिक कार्यकर्ता  तारेश मंडल की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीलकांत आर्य जयकांत मंडल निमाय चंद्र मंडल हेलाराम मंडल राजेन्द्र मंडल दिलीप साह चेतन साह पंकज मंडल विपुल सहित दर्जनों बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीण ने एक जुट होकर आंदोलन करने की तैयारी में

सभी ने एक स्वर में कहा कि सूरज मंडल इंटर कॉलेज का नाम बदलने का कोई भी प्रयास ग्रामीण समाज के भावनाओं के विरुद्ध है। यह संस्था झारखंड आंदोलकारी व स्थानीय जनता के संघर्ष एवं योगदान से संचालित हो रही है। नाम परिवर्तन की इस साजिश के पीछे कुछ लोगों के स्वार्थपूर्ण उद्देश्य कार्य कर रहे हैं, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारी मांगें:

- सूरज मंडल इंटर कॉलेज का नाम किसी भी स्थिति में परिवर्तित न किया जाए।

- विश्वविद्यालय द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में दिए गए भ्रामक तथ्यों की जांच हो।

- दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

ग्रामीण समाज एकजुट होकर इस साजिश का सामना करेगा और सूरज मंडल इंटर कॉलेज की गरिमा एवं पहचान को बनाए रखने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

Post a Comment

0 Comments