शाहजहांपुर। जिले के प्रसिद्ध वरिष्ठ सर्जन एवं 132 विधानसभा जलालाबाद-परशुरामपुरी से प्रत्याशी डॉ. केपी गुप्ता ने गुनारा-जलालाबाद/परशुरामपुरी क्षेत्र में पहुंचकर एल्बम “बेवफा लव” के शुभ मुहूर्त पर गाने की शूटिंग का विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शुभ मुहूर्त कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, युवाओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर सफलता की कामना की गई। इसके बाद डॉ. केपी गुप्ता ने फीता काटकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और शूटिंग का शुभारम्भ कराया।
इस अवसर पर डॉ. केपी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कला, संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गांव और कस्बों के कलाकारों को मंच मिलने से उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है तथा क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डॉ. केपी गुप्ता की सादगी, सामाजिक सोच और जनसेवा की भावना की सराहना की। लोगों ने कहा कि वह चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
एल्बम “बेवफा लव” की शूटिंग के शुभारम्भ के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, युवा एवं कलाकार मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रोशनी कल्चरल ग्रुप फिल्म के बैनर तले बनने जा रही एल्बम बेवफा लव जिसका शुभ मुहूर्त आज दिनांक 13/ 5/ 2026 को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर केपी गुप्ता जी और फिल्म डायरेक्टर यूनुस शाह के हाथों किया गया जिसमें मौजूद कलाकार बंदे हसन राधेश्याम दीक्षित अभिषेक नायक मदनलाल वर्मा विमलेश कुमार खुशी कुमारी समीर हसन दिलशाद हुसैन डॉक्टर के पी गुप्ता तस्लीम अंसारी
अमीर हसन और भी लोग मौजूद रहे


0 Comments