Translate

12वीं सीबीएसई के परिणाम में डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त परिणाम दिया।

12वीं सीबीएसई के परिणाम में डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त परिणाम दिया। वंही वाणिज्य संकाय में विद्यालय के अवी गोयल ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 99.4% अंक लाए उन्होंने जहाँ अकाउंट,अर्थशास्त्र और चित्रकला में 100, व्यावसायिक अध्ययन में 99, अंग्रेजी में 98 एवं व्यवहारिक गणित में 97 अंक प्राप्त कर न केवल जिला में अपितु राज्य में प्रथम एवं देश में भी उच्च स्थान प्राप्त करते हुए डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह बल्कि पूरे डी ए वी प्रबंधन को भी गौरवान्वित किया।95%अंक प्राप्त कर शिरीष दारुका ने विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में कुल 10 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय की गरिमा को गौरवान्वित करने का कार्य किया। बारहवीं के विज्ञान संकाय में स्वाति भदानी एवं अदनान आलम ने 92.6%अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम आए।विज्ञान संकाय में कुल 10 छात्रों ने 90%से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

 वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक प्राप्त कर अवी गोयल ने कहा कि ये सफलता न केवल मेरे मेहनत का परिणाम है बल्कि ये सफलता पूरे विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों के द्वारा प्रदान किए गए अवसर का ही परिणाम है।अवी गोयल ने कहा कि पूरा विद्यालय का वातावरण ही शिक्षा से परिपूर्ण है और शिक्षकों के द्वारा इस वातावरण को और भी प्रदीप्त कर दिया है ।

वंही इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि यह परिणाम विद्यालय परिवार के साथ साथ मेरे लिए भी बड़े गर्व का पल है।यह मेरे लिए दोहरी खुशी प्रदान किया है। प्राचार्य ने सभी बच्चों को उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई दी है।सहायक क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीर हाजरा जी ने इस अवसर पर सभी बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे विद्यालय का वातावरण बहुत ही बढ़िया और शिक्षा से परिपूर्ण है और सभी शिक्षक इस वातावरण को और भी सुगंधित कर रहा है।जिसका परिणाम बच्चों के द्वारा उसके सफलता में परिलक्षित हो रहा है।इस अवसर पर सीसीएल, गिरिडीह के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौड़ ने विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल सहित पूरे विद्यालय परिवार को एवं सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि विद्यालय आगे भी अपनी गरिमामय एवं शिक्षा से परिपूर्ण वातावरण बना रहे ऐसी अपेक्षा की है।

Post a Comment

0 Comments