Translate

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर निकाला विरोध मार्च

 पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर निकाला विरोध मार्च

गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ शनिवार को टावर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का तरीका काफी अनोखा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध जताते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पैदल चलते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे प्रदर्शन के दौरान “केंद्र सरकार होश में आओ”, “रोकों महंगाई बांधो दाम, नहीं तो होगा चक्का जाम”, “बहुत हुई महंगाई की मार, जल्दी हटाओ मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए गए पुतला दहन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी और केंद्र सरकार ने ठीक वैसा ही किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता से तेल, पेट्रोल-डीजल और अन्य खर्चों में कटौती की अपील करते हैं, लेकिन खुद विदेश यात्राएं करते हैं उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि कई मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं सतीश केडिया ने कहा कि बैलगाड़ी पर प्रदर्शन कर कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से यह संदेश देने की कोशिश की है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता एक दिन फिर बैलगाड़ी पर चलने को मजबूर हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सरकार को कोई वैश्विक संकट नजर नहीं आता, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही महंगाई का बोझ जनता पर डाल दिया जाता है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और देश के लोकतंत्र एवं सामाजिक सौहार्द को बचाने की लड़ाई जारी रखेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर चौधरी, मोहम्मद अली खान, अशोक विश्वकर्मा, राजेश पुरी, इतवारी वर्मा, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, परेशनाथ मित्र, मोहम्मद निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद मिराज अख्तर, लक्ष्मी कुमारी, मोहम्मद इशाक अंसारी, मोहम्मद सोहेल, दिनेश्वर कुमार, सुजीत मंडल, अमन मंडल, ऋषिकेश मिश्रा, शाहनवाज अंसारी, सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, अतुल कुमार, मंसूर राजा, हसनैन अंसारी, साबिर खान, करण दास, इमामुद्दीन, मनीर आलम, बबलू मुर्मू, सुलेमान अख्तर, बिलाल अहमद, असलम, गुलाम नदीम अख्तर, मोहम्मद चांद, मनीष वर्मा, जुनेद आलम, अहमद रजा, नूरी अख्तर, इमाम, सद्दाम हुसैन, जीशान अहमद, अमानत अली, करण यादव, गोल्डी नजरी, प्रवीण हेंब्रम, संतोष वर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, ओवैस अहमद, मोहम्मद शमशाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments