Translate

डीसी-डीडीसी ने किया इंडिया थेरापी सेंटर का उद्घाटन

डीसी-डीडीसी ने किया इंडिया थेरापी सेंटर का उद्घाटन

===================

बीएस सिटी के को-ऑपरेटिव इलाके में दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास और थेरेपी के लिए नई पहल

===================

बीएस सिटी के को-ऑपरेटिव इलाके में मंगलवार को पहला कदम एनजीओ की ओर से स्थापित इंडिया थेरापी सेंटर का उद्घाटन उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में पदाधिकारियों ने इस पहल को समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कदम बताया।

जीवन का मूल उद्देश्य दूसरों की सेवा करना

समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि जीवन का मूल उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है और समाज में इस प्रकार की पहल लगातार आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी सकारात्मक गतिविधियों से ही समाज मजबूत और संवेदनशील बनता है।

डीसी ने कहा कि मनुष्य के भीतर मौजूद मानवता का भाव ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। विशेष जरूरत वाले बच्चों और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों, साइकेट्रिस्ट और विशेषज्ञों से सेवा भावना के साथ बच्चों की समस्याओं को समझने और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करने की अपील की।

प्रशासन और समाज मिलकर करेंगे सहयोग

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और समाज मिलकर इस तरह की संस्थाओं को हरसंभव सहयोग देंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर सुविधा और सहारा मिल सके।

थेरेपी और कौशल विकास की मिलेगी सुविधा

संस्था की ओर श्रीमती अनिता कुमारी ने बताया कि इंडिया थेरापी सेंटर में दिव्यांग एवं विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की थेरेपी, परामर्श और कौशल विकास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेंटर का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, डीपीआरओ श्री रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments