रविंद्र कुमार सिंह ने नए एसडीपीपो के रुप में लिया पदभार।
पूर्व एसडीपीओ बीएन सिंह ने दिलाया नए एसडीपीओ को पदभार।
मो० शबा की रिपोर्ट
बेरमो : बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में नए एसडीपीओ के रुप में रविंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार के संध्या पूर्व एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह से पदभार ग्रहण किया। पदभार के पूर्व दोनों पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। यहां नए एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने कहा की पुलिस जनता का बेहतर सबंध स्थापित हो क़ानून व्यवस्था सदृढ हो। आगे उन्होंने कहा की अपराध पर अंकुश लगाते हुए क्षेत्र में शांति माहौल हो यह प्राथमिकता होंगी। ज्ञात हो की रविंद्र कुमार सिंह वर्ष 1994 बैच का पदाधिकारी है इन्होने झारखंड के अनेक जिला के साथ बोकारो जिला के माराफारी, बोकारो थर्मल व बेरमो थाना में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित रह चुके है। पदभार ग्रहण के समय जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, महुवाटांड थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे।




0 Comments