समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कृषि, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।*
*बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, सिंचाई सुविधा एवं कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।*
*उद्यान विभाग की समीक्षा के क्रम में फलदार पौधारोपण, सब्जी उत्पादन, ड्रिप सिंचाई एवं बागवानी विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त ने कहा कि कृषकों की आय वृद्धि हेतु उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए।*
*भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण, चेक डैम निर्माण एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।*


0 Comments