Translate

जिला पशुपालन, जिला गव्य कार्यालय एवं जिला स्तरीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक संपन्न


जिला पशुपालन, जिला गव्य कार्यालय एवं जिला स्तरीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थलों को आवारा कुत्तों से सुरक्षित रखने को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

पशुपालन एवं दुग्ध विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिए जाए:- उपायुक्त
समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला पशुपालन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सालयों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक परिसरों को आवारा कुत्तों (Stray Dogs) से सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने से संबंधित बैठक, जिला स्तरीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की बैठक तथा जिला गव्य कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।*

*बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने, पशुओं के नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।*

*माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आवारा कुत्तों से उत्पन्न समस्याओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं नगर निकायों को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आमजन की सुरक्षा एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया।*

*जिला स्तरीय जीव-जंतु कल्याण बोर्ड की बैठक में पशु संरक्षण, पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने, घायल एवं असहाय पशुओं के उपचार तथा जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं कल्याण हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।*

*जिला गव्य कार्यालय की समीक्षा के दौरान दुग्ध उत्पादन, डेयरी विकास योजनाओं, पशुपालकों को वित्तीय सहायता एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने एवं पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।*

*बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी गोड्डा श्री अभिजीत शर्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी गोड्डा श्री मनोज कुमार सिंह संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण, नगर निकाय प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण  उपस्थित थे।*

Post a Comment

0 Comments