सैमसंग ने भारत में 2026 विज़न एआई टीवी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया
रांची, भारत, मई 2026: सैमसंग ने घोषणा की है कि भारत में ग्राहक अब कंपनी के नए 2026 विजन एआई टेलीविज़न के लिए अपनी दिलचस्पी दर्ज करा सकते हैं। कंपनी इस नई टीवी सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च करने वाली है। सैमसंग के नए विजन एआई टीवी एडवांस फीचर्स और अत्याधुनिक तकनीक के साथ आएंगे, जो व्यूइंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।
कंपनी ने बताया कि 2026 में वह अपनी विजन एआई कम्पेनियन यानी वीएसी सुविधाओं का विस्तार 4K यूएचडी और उससे ऊपर की टीवी रेंज में करेगी, जो टीवी अनुभव के केंद्र में एआई को लाने की उसकी व्यापक रणनीति को दर्शाता है। इससे एआई आधारित व्यूइंग को ज्यादा कैटेगरी, स्क्रीन साइज़ और अलग-अलग उपभोक्ता जरूरतों तक पहुंचाया जा सकेगा।
सैमसंग पिछले 20 वर्षों से ग्लोबल नंबर-1 टीवी ब्रांड बना हुआ है। यह सफलता प्रीमियम और अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन इनोवेशन के प्रति सैमसंग की प्रतिबद्धता और अत्याधुनिक एआई-पावर्ड टीवी की वजह से मिली है।
सैमसंग की नई टीवी रेंज के लिए ग्राहक 12 मई से 25 मई के बीच Samsung.com पर हैंड-रेज़र पेज या रिटेल आउटलेट्स पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहक बिक्री शुरू होने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक के अर्ली बर्ड डिस्काउंट के लिए पात्र होंगे।


0 Comments