Translate

पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस हाय तौबा मचा रही है।

पेट्रोल डीजल एवं गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस हाय  तौबा मचा रही है।                                                यूं  कहे कि कांग्रेस मूल्य वृद्धि पर विधवा विलाप कर रही है। देश में सबसे अधिक शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस रही,उनके शासनकाल में भी कई बार पेट्रोल डीजल और गैस के मूल्य बढ़ाए गए थे।जब केंद्र में भाजपा की 2014 में सरकार आई। उस समय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य में कमी की गई थी। और जनता को राहत दी गई थी।शायद कांग्रेस को उसकी जानकारी नहीं है।
 उन्हें वह दिन याद रखना चाहिए था। अभी भी केंद्र सरकार डीजल में ₹10 और पेट्रोल में ₹10 एक्साइज ड्यूटी की कटौती कर जनता पर अधिक बोझ ना  पड़े ऐसी कार्य की है।कांग्रेस को वर्तमान की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार की कार्य की सराहना करनी चाहिए। क्योंकि इस समय अमेरिका और ईरान युद्ध में कच्चे तेल के मूल्य में काफी वृद्धि हुई है।इसके परिणाम स्वरुप ही पेट्रोल और डीजल के मूल्य बढ़ाए गए हैं।इस पर कांग्रेस को वास्तविकता समझ कार्य करना चाहिए, ना की विधवा विलाप,उन्हें यह भी जानकारी होनी चाहिए कि लगभग 4 वर्षों के बाद पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ाए गए हैं। परंतु कांग्रेस जब सत्ता में थी तब हर वर्ष पेट्रोल डीजल की मूल्य में  वृद्धि करती थी। कांग्रेस हाय तौबा ना कर झारखंड के चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने पर ध्यान दे तो शायद जनमानस के हितार्थ सही होता। चुनाव के समय कांग्रेस 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। सरकार बने लगभग 18 महीना हो चुके हैं, परंतु अब तक जनता को सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ।उन्हें अपनी घोषणाओं को पूरा करने में ध्यान लगाना चाहिए। विधवा विलाप करना छोड़ जनता से किए गए अपना वादा पूरा करें तो शायद अच्छा होता। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे ने कई, श्री पांडे ने कांग्रेस पार्टी को सलाह देते हुए कहें कि राज्य सरकार पेट्रोल डीजल में लगभग 25% वेट ले रही है उसे कम कर जनता को राहत देना चाहिए। कांग्रेस के समर्थन से झारखंड में सरकार चल रही है, कांग्रेस को चाहिए की सरकार से बात कर वेट में कमी कर पेट्रोल डीजल में मूल्य कमी कर जनता को राहत दे तो अच्छा होता।

Post a Comment

0 Comments